नाराज लोगों ने रोड नहीं, तो वोट नहीं का लगाया नारा

arariya election news 2025
arariya election news 2025 जिस पंचायत से दो बार विधायक निर्वाचित हुए, आज उस पंचायत के लोगों का पैदल चलना भी हो गया दूभर arariya election news 2025 प्रतिनिधि, परवाहा फारविसगंज थाना क्षेत्र के अड़राहा पंचायत के हजारों की आबादी देश के आजादी के 78 वर्ष बाद भी एक अदद सड़क को तरस रही है. आपको बता दें कि वर्ष 2001 में परवाहा पंचायत में हीं अड़राहा पंचायत भी शामिल था. वर्ष 1990 से लेकर 2000 तक इस पंचायत के मायानंद ठाकुर दो बार विधायक निर्वाचित हुए. दो बार विधायक रहें विधायक का पंचायत आज एक अदद सड़क के लिए तरस रहा है. रविवार को अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी चंद्रानंद पासवान, उमेश पासवान, गोपाल पासवान, महानंद पासवान, गिरानंद पासवन, हरिश्चंद्र मंडल, सत्यम मंडल, अमर कुमार, रवि किशन, उम्दा देवी, रंभा देवी, बबीता देवी आदि ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं देने का नारा लगाया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज तक अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या एक में महादलित बस्ती में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. सड़क का निर्माण कराने को लेकर हमलोगों ने कई बार विधायक से कहा लेकिन निर्माण नहीं कराया गया. जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा तब तक हमलोग वोट नहीं करेंगे. लोगों में स्थानीय विधायक प्रति काफी नाराजगी दिख रही थी, बहरहाल जो भी हो देखना दिलचस्प यह होगा कि कब तक अड़राहा वार्ड संख्या एक में सड़क का निर्माण हो पाता है.41 ——– वैश्य समाज के लोगों ने किया स्वागत परवाहा. रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बबलू मंडल के आवास पर वैश्य समाज का बैठक राजकुमार साहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों में जयशंकर गुप्ता, सुशील मंडल, दयानंद पंजीयार, सूरज महतो, पिंटू महतो, रमेश साह, रमेश गुप्ता, संजीव मंडल, पूर्व मुखिया अजय साह, आशीष भगत, गोपाल भगत, रोशन पूर्वे, निर्मल महतो, सुरेश मंडल, शिव साह, राजीव सदा, विक्की कुमार, अंकित कुमार, गुड्डू नायक, अजय नायक, सिंपल पूर्वे, संजय महतो, सत्यनारायण महतो आदि ने सर्वसम्मति से रानीगंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी अविनाश मंगलम को माला पहनाकर स्वागत किया.42 ——— सप्लीमेंट्री वीवीपैट का रैंडमाइजेशन संपन्न अररिया. जिले में सप्लीमेंट्री वीवीपैट का द्वितीय चरण का रैंडमाइजेशन रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी. इस क्रम में निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में प्रतिनियुक्त सभी प्रेक्षक मौजूद थे. रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया एक सॉफ्टवेयर की मदद से पूरी की गयी. इसके समापन पर सभी प्रेक्षकों ने तमाम प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया. सप्लीमेंट्री वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन उपरांत चुनाव प्रेक्षकों ने जिला मुख्यालय स्थित सीसीटीवी कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम निगरानी की प्रक्रिया का गंभीरता पूर्वक अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि मतदान से पूर्व व मतदान दिवस पर सभी कैमरों की तकनीकी जांच सुनिश्चित कर ली जाये ताकि कि सीसीटीवी के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग से मतदान दिवस की प्रक्रिया की पारदर्शिता व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, सामान्य प्रेक्षक नेहा मार्व्या, विजय दयाराम, वी कलैयारासी, संजीव सिंह, एस मलारविझी, इन्द्रमणि त्रिपाठी सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.43 ——- सामान्य प्रेक्षक ने अररिया विधानसभा के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण अररिया. सामान्य प्रेक्षक संजीव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी अररिया, संबंधित क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व बीएलओ मौजूद थे. सामान्य प्रेक्षक ने निरीक्षण के क्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर जरूरी पूछताछ की. उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया. सामान्य प्रेक्षक ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करने, अगले तीन-चार दिनों में बीएलओ के माध्यम से वोटर पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.44 ——– माही-मनिषा का डांस कराना प्रत्याशी को पड़ा महंगा अररिया. फारबिसगंज विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी पर के विरुद्ध सिमराहा थाना में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है की शनिवार को फारबिसगंज 48- विधानसभा के उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी ने सिमराहा थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया कि सहायक व्यय प्रेक्षक से सूचना प्राप्त हुई कि औराही पूरब पंचायत के सिमराहा बाजार मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है. उक्त सभा स्थल पर पहुंच कर सभा की निगरानी करने का आदेश दिया गया. प्राप्त निर्देश के आलोक में अपने साथ पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व वीडियोग्राफी टीम के साथ जब सिमराहा बाजार पहुंचे तो पाया की विधानसभा 48 के निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर द्वारा सभा के आड़ में रैंप का निर्माण कर नृत्य व गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा था. कराये जा रहे सभा की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गयी, उक्त सभा स्थल पर नृत्य व गीत संगीत कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त नहीं की गयी थी. इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर द्वारा सभा किये जाने के लिए प्राप्त आदेश की शर्तों का उल्लंघन किया गया है जो आदर्श अचार सहिंता का सीधा उल्लंघन है. आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण फारबिसगंज विधानसभा 48 के निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमन भास्कर के विरुद्ध सिमराहा थाना में विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




