पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

महिलाओं व युवतियों ने लिया हिस्सा
-7- प्रतिनिधि, फारबिसगंज तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ ध्यान कक्ष में कल आधुनिक जीवनशैली पारिवारिक संस्कार सहअस्तित्व या संघर्ष ” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित नारी लोक की फरवरी माह के करणीय कार्य के आधार पर आधुनिक जीवन शैली पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष पर एक सुंदर व रोचक कार्यशाला रखी गई. जिसमें तेरापंथ महिला मंडल की युवती बहनों ने बढ़- ढ़कर इसमें भाग लिया. इस प्रतियोगिता में उपसिका प्रभा सेठिया व चंचल बैद को नियुक्त किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के स्मरण व महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया. स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता सेठिया ने आई हुई सभी बहनों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां तकनीकी व डिजिटल मीडिया चारों तरफ अपनी जड़े फैला रही है. उसमें किस प्रकार अपने संस्कारों को सुरक्षित रखा जाये यह एक बहुत बड़ी चुनौती है. हमें इस विषय पर गहन चिंतन की आवश्यकता है. ज्योति खटेड़, नीता गोलछा, सुधा बोथरा व सुरभि बोथरा ने इसके सह अस्तित्व को स्वीकारते हुए इसके पक्ष में अपने विचार रखा. वहीं सपना महनोत व सारिका बैद ने इसके विपक्ष यानि संघर्ष को स्वीकार करते हुए अपने विचार रखें. निर्णायक गण के द्वारा निष्पक्ष परिणाम को घोषित करते हुए सुरभि बोथरा को प्रथम, नीता गोलछा को द्वितीय व सपना महनोत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन कल्पना सेठिया ने किया. सभी ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










