मीरगंज व केसलय नदी घाटों पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Mar 2026 7:57 PM

विज्ञापन

चैती छठ पर्व को लेकर मंगलवार को जोगबनी के विभिन्न छठ घाट मीरगंज, केसलय नदी व तालाबों के तट पर श्रद्धा व आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.

विज्ञापन

जोगबनी. चैती छठ पर्व को लेकर मंगलवार को जोगबनी के विभिन्न छठ घाट मीरगंज, केसलय नदी व तालाबों के तट पर श्रद्धा व आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इससे पूर्व व्रतियों ने घरों में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार छठ पूजा की सभी प्रक्रियाएं पूरी की व फल-फूल, ठेकुआ व अन्य प्रसाद के साथ घाटों की ओर रवाना हुए. घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने डूबते सूर्य की उपासना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की लंबी उम्र की कामना की.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन