सर्वोच्च न्यायालय व मुख्य न्यायाधीश पर दिया गया बयान आपत्तिजनक: मासूम रेजा

Updated:
विज्ञापन

यह भाषा न केवल असंवैधानिक है बल्कि घृणा व हिंसा को भड़काने वाली है

विज्ञापन

:31- प्रतिनिधि, अररिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रेजा ने भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे व राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर दिये गये घोर आपत्तिजनक बयानों की तीव्र भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि यह केवल बयान नहीं है, बल्कि भारत के संवैधानिक मूल्यों पर किया गया एक गहरा प्रहार है. मासूम रेजा ने आगे कहा कि यह न्यायपालिका देश के लोकतंत्र का प्रहरी है. यदि कोई जनप्रतिनिधि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करता है कि धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है व गृह युद्धों के लिए मुख्य न्यायाधीश दोषी हैं तो यह स्पष्ट करता है कि भाजपा के कुछ नेता किस प्रकार से देश की सर्वोच्च संस्था को बदनाम करने व उसकी साख को गिराने की साजिश में जुटे हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह भाषा न केवल असंवैधानिक है. बल्कि यह सीधे तौर पर घृणा व हिंसा को भड़काने वाली है. जो भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है. मासूम रेजा ने अपनी 04 मांगें रखते हुये कहा कि निशिकांत दुबे व दिनेश शर्मा अपने बयानों के लिये देश से व सर्वोच्च न्यायालय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. भाजपा इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन