सेविकाओं को पोषण व पढ़ाई का मिला प्रशिक्षण

Published at :22 Feb 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
सेविकाओं को पोषण व पढ़ाई का मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन

3- प्रतिनिधि, सिकटी पढ़ाई भी, पोषण भी कार्यक्रम को लेकर द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम में सीडीपीओ ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में ही काफी कुछ सिखाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार ने बताया कि 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल व 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा शुद्धिकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. सेविकाओं को नवचेतना व आधारशिला की संपूर्ण जानकारी दी जायेगी. यह प्रशिक्षण 27 फरवरी तक चलेगा. सभी 173 सेविकाओं को अलग-अलग ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ——– प्रशिक्षण का हुआ समापन -4-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में पढ़ाई के साथ पोषण भी को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण के समापन के बाद आंगनबाड़ी सेविका को डिजिटल प्रमाण पत्र भी मोबाइल पर भेजा गया. महिला पर्यवेक्षिका सत्यम कंचन, निभा भारती व जयंती विश्वास ने बताया कि जारी प्रशिक्षण के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाई के साथ पोषण आवश्यक है. मौके पर प्रशिक्षण में दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन