कोई भी लाभुक योजना से वंचित नहीं रहे: बीडीओ

Published at :21 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
कोई भी लाभुक योजना से वंचित नहीं रहे: बीडीओ

पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण का बीडीओ ने लिया जायजा

विज्ञापन

-8-प्रतिनिधि, सिकटी पीएम आवास योजना प्लस टू सर्वेक्षण कार्य का बीडीओ परवेज आलम ने गुरुवार को विभिन्न पंचायत के वार्डों स्थलीय निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण में बीडीओ ने आवास सहायक व सर्वेयर को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभुक योजना से वंचित न रहे. इस दौरान बीडीओ ने पात्र लाभुकों को बताया कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहले जॉब कार्ड बनवाएं. क्योंकि इसके बिना पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. सर्वेक्षण कार्यों का जायजा लेने के लिए उन्होंने लोगों से बातचीत भी की. उन्होंने सर्वेयर को एक दिन में कम से कम पांच सर्वे करने के निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि सर्वे में 15 मिनट का समय लगता है. सर्वे में शामिल होने वाला आवेदक ऑनलाइन स्वयं भी आवेदन कर सकता है. बताया कि ईंट की दीवार होने पर आवास का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. सर्वे के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आवास के लिए स्वीकृति महिला के नाम होगी. जबकि मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज हो सकता है. आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वेयर को आवेदक के घर के साथ उसका मकान के साथ फोटो सहित जरूरी डिटेल के साथ भरनी होगी. बीडीओ ने बताया कि गत 10 जनवरी से आगामी 31 मार्च तक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है. उन्होंने पात्रता रखने वाले लाभुकों से आवास सहायकों के संपर्क में सर्वेक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया. ताकि उन्हें सीधे आवास योजना का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन