ePaper

जिले के नौ एचडब्ल्यूसी को जल्द प्राप्त हो सकता है एनक्वास प्रमाणीकरण

Updated at : 04 May 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के नौ एचडब्ल्यूसी को जल्द प्राप्त हो सकता है एनक्वास प्रमाणीकरण

मरीजों को मिल रही दवा व जांच की सुविधा

विज्ञापन

सदर अस्पताल सहित अन्य तीन एचडब्ल्यूसी को मिल चुका है राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण-6-प्रतिनिधि, अररिया जिले के 09 अन्य हेल्थ एंड वेलनेस को जल्द राज्य स्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण हासिल हो सकता है. गौरतलब है कि अब तक सदर अस्पताल सहित जिले के तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण हासिल हो चुका है. इसी कड़ी में अन्य वेलनेस सेंटर के भी प्रमाणीकरण को लेकर विभागीय प्रयास जारी है. इसे लेकर राज्य स्तरीय मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा संबंधित संस्थानों का मूल्यांकन किया जा चुका है. बहुत जल्द मूल्यांकन के नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे. गौरतलब है कि जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से आमजनों को जहां बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है. वहीं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है.

जिले में कुल 247 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित

जिले में कुल 247 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं. इसमें फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर, नरपतगंज के पिठौरा व जोकीहाट का केसर्रा एचडब्ल्यूसी को राज्य स्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है. इसके अलावा अरिरया में मुडबल्ला, भरगामा में मानुलापट्टी, फारबिसगंज में खैरखां, जोकीहाट में चौकता, कुर्साकांटा में सोनापुर, नरपतगंज में सोनापुर, पलासी में पकड़ी, रानीगंज में कोहबरा विसनपुर, सिकटी में सालगुड़ी वेलनेस सेंटरों का भी राज्यस्तरीय विशेष टीम द्वारा मूल्यांकन किया जा चुका है. परिणाम जल्द आने की उम्मीद है. जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रमाणीकरण के बाद संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का विशेष केंद्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाना है. इसे लेकर विभागीय स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 12 तरह की डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा के साथ-साथ आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल 120 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं. ताकि आमजनों को जरूरी जांच व दवा के लिये किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संस्थान का संचालन उद्देश्य

एनक्वास प्रमाणीकरण के संबंध में डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी एनक्वास भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक विशेष पहल है. इसका उद्देश्य से सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता व राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इसका संचालन सुनिश्चित कराना है. ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन