बिहार में नीतीश के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव लड़ेगी एनडीए

नीतीश कुमार ने किया है बिहार का चौतरफा विकास
2025 में फिर से नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री: बबलू 31- प्रतिनिधि, अररिया बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी व 2025 में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है. यह बातें शुक्रवार की रात अररिया प्रखंड के पैकेटोला गांव स्थित चैनपुर में जदयू के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने कही. उन्होंने कहा कि बिहार में अपने 19 साल के शासन में बिहार की तस्वीर व तकदीर दोनों बदल दिया है. जदयू नेता आशीष पटेल व पार्टी के युवा नेता मुखिया शाद अहमद बबलू यहां जन संवाद कार्यक्रम को लेकर चैनपुर पहुंचे थे. मौके पर जदयू नेता शाद अहमद बबलू ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास किया. हर क्षेत्र में विकास दिखता है. अल्पसंख्यक विकास की विभिन्न योजना को चलाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है. दर्जनों से अधिक योजना अल्पसंख्यकों के विकास के लिए चला रही है. इस मौके पर जदयू नेता रेशम लाल पासवान, सुनील चंद्रवंशी, जमशेद आदिल, तारा के अलावा भोला मुखिया ने भी जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










