मुजफ्फरपुर ने अररिया को हराया

Published at :13 Feb 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर ने अररिया को हराया

खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन

-14-प्रतिनिधि, जोगबनी बीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त जोगबनी हाइस्कूल मैदान में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अररिया व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. इससे पूर्व मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. मुजफ्फरपुर की ओर से विश्वजीत गोपाला ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद खेल कर 95 रन बनाया. वहीं तरुण ने 24 गेंद पर 42 रन का योगदान दिया. अररिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय सिंह ने 4 ओवर 44 रन देकर 4 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया टीम के बल्लेबाजों ने मात्र 16.4 गेंद खेल कर 139 रन पर सिमट गई. अररिया की ओर से जयलाल मुर्मू 42 रन व राजा ने 17 रन बनाया. मुजफ्फरपुर के गेंदबाजों में विश्वजीत ने 2 व तरुण सिंह ने 2 विकेट लिया. मुजफ्फरपुर की टीम ने अररिया को 92 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई. जहां शनिवार को उसका मुकाबला सुपौल से होगा. वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए मुजफ्फरपुर के विश्वजीत गोपाला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रंजीत झा व गुड्डू सिंह ने संयुक्त रूप दिया. मीडिया प्रभारी खुशबू दुबे ने बताया कि शब ए बरात को देखते हुए फाइनल मैच की तिथि को बढ़ा दिया गया है. फाइनल मैच शुक्रवार को ना होकर अब शनिवार 15 फरवरी को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन