वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-पुत्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

अररिया. अररिया- बहादुरगंज फोरलेन मार्ग बोरिया टोल टैक्स के समीप शनिवार की देर शाम अपने घर से दामाद के घर जा रहे बाइक सवार को एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार मां बेटा-बुरी तरह घायल हो गये. लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ श्री कांत ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार जोकीहाट सिमरिया टोला कुम्हिया गांव निवासी मुस्ताक की 46 वर्षीय पत्नी व 26 वर्षीय पुत्र एहसान अपने जीजा के घर बाइक से जा रहा था कि बेरिया टोल टैक्स के समीप बीआर 38ए पी 7341 चार चक्का वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी. वही पुलिस को सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दलबल के साथ अस्पताल पहुंच चुकी है, तत्काल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन