इलाज के लिए पूर्णिया जा रहे मां-बेटे को हाइवा ने कुचला, दोनों की मौत

मौत के बाद गांव में पसरा मातम
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल फोटो-6-मृतक के घर पर लगी लोगों की भीड़. प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के इटाही वार्ड संख्या नौ निवासी प्रावि मुसहरी टोला के प्रधानाध्यापक दिव्य प्रकाश यादव दो बाइक से इलाज कराने बुधवार की सुबह पूर्णिया जा रहे थे. एक बाइक पर पिता-पुत्री तो दूसरे बाइक पर मां बेटा जा रहा था कि जीरोमाइल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे पुत्र 22 वर्षीय आशुतोष राजा पिता दिव्य प्रकाश यादव की मौत मौके पर ही हो गयी, वहीं बाइक के पीछे बैठी मां 50 वर्षीय जयमाला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसकी सदर अस्पताल अररिया ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. इधर मौत की खबर सुनते ही लक्ष्मीपुर पंचायत में हाहाकार मच गया. मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गयी. यह हादसा देखकर सभी स्तब्ध थे. बस यही पूछते कि आखिर भगवान ने यह किया कर दिया. परिजनों ने बताया कि बीमार पुत्री खुशबू देवी के इलाज को लेकर पूर्णिया जा रहे थे. वहीं मृतक मां बेटे का शव जैसे ही एम्बुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों के क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया. सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही रहटमीना मुखिया अमरदेव यादव, पूर्व मुखिया तीर्थानंद यादव, भाजपा नेता प्रदीप यादव, प्रशांत यादव, सरपंच संजय यादव, रामप्रसाद यादव, रवींद्र साह, दुर्गानंद साह, अशोक यादव, द्वारिका प्रसाद पंजियार, श्यामसुंदर यादव, सरोज कुमार, प्रणव झा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मृतक के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










