विशेष कक्षा केंद्र के बच्चों का लिया मासिक टेस्ट

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को किया जायेगा सम्मानित

विज्ञापन

अररिया. अररिया जिले में माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए अधिक से अधिक टॉपर्स तैयार करने के उद्देश्य से डीईओ संजय कुमार के निर्देशन में जिले के सभी 10 विशेष कक्षा केंद्रों पर नवंबर माह का मासिक टेस्ट दिनांक 4, 5 व 6 दिसंबर को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्धारित पैटर्न के अनुरूप 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर ली गयी. परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह, अनुशासन व प्रतिस्पर्धा का अत्यंत सकारात्मक वातावरण देखने को मिला. परीक्षा का परिणाम 08 दिसंबर तक प्रकाशित कर दिया जाएगा.डीइओ के निर्देशन में विशेष कक्षा के अनुभवी व विद्वान शिक्षकों की टीम द्वारा बिहार बोर्ड पैटर्न पर आधारित ‘प्रश्नोत्तरी गाइड’ भी तैयार की गई है. जिसे छात्रों को अध्ययन सामग्री के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा. ताकि उनकी शैक्षणिक तैयारी व अधिक सुदृढ़ हो सके. 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह मेंनवंबर माह के मासिक टेस्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. विशेष कक्षा संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा. साथ ही जिले के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई ‘मॉडल सेट प्रश्नोत्तरी पुस्तक’ का औपचारिक विमोचन किया जाएगा. यह पहल अररिया जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को उच्च स्तर पर ले जाने व माध्यमिक परीक्षा 2026 में अधिकाधिक टॉपर्स तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन का एक सराहनीय व दूरदर्शी प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन