सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :04 May 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का रखें ध्यान

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग द्वारा 06 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की लागत से फारबिसगंज शहर के स्टेशन चौक से पंचमुखी हनुमान मंदिर पोखर वाया बड़ा शिवालय, ट्रेनिंग स्कूल चौक तक 1.2 किलोमीटर पथ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का सोमवार को फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने फीता काट कर शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी भी मौजूद थीं. शिलान्यास समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है. जो शहर को विधान सभा क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र से आपस में जोड़ती है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में संबंधित संवेदक गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें. सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नही किया जायेगा. मौके पर कलानंद विश्वास, रियाज अनवर, अरविंद विश्वास, बेलाल अली, करण कुमार पप्पू, कफील अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नियाज दाउद, मो मुस्तफा, अमर विश्वास, गुलाबचंद ऋषिदेव, इरशाद सिद्दीकी, अमन राजा, परवेज आलम गुड्डू, सुनील मंडल, ललित विश्वास, पिंटू यादव, बजरंग बिहारी, राजू विश्वास, शिव विश्वास, शोऐब रजा, मिथुन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन