ARARIA एसएसबी ने तस्करी के सामान के साथ एक को गिरफ्तार किया

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :04 May 2026 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
ARARIA एसएसबी ने तस्करी के सामान के साथ एक को गिरफ्तार किया

भारतीय बॉर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/10 के नजदीक भारत साइड लगभग 50 मीटर पर तस्करी का भारी मात्रा में किराना समान के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

एसएसबी 56वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव बोहरा वार्ड नंबर 09 में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/10 के नजदीक भारत साइड लगभग 50 मीटर पर तस्करी का भारी मात्रा में किराना समान के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लोकेन्द्र पिता – केशर बहादुर विश्वकर्मा, गाँव – छिंटाडांग, वार्ड नं. 01, नगरपालिका धरान, जिला सुनसरी के रूप में हुई है. आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे कस्टम विभाग फारबिसगंज को सुपूर्द किया गया है.

जब्त सामान में शामिल हैं

– चीनी 03 बोरे – 135 किलोग्राम

– कोल्ड ड्रिंक (2.25 लीटर): 180 लीटर

– कोल्ड ड्रिंक (1.25 लीटर): 55 लीटर

– रिफाइंड तेल 24 किलोग्राम

– कैल्शियम नाइट्रेट 80 किलोग्राम

– सोनालिका (इंजन ऑयल): 25 लीटर

– मैदा: 80 किलोग्राम

– मुकेश खैनी (तंबाकू): 4560 पैकेट

– असली किसान बीड़ी (नं. 575): 700 पैकेट

– माचिस की डिब्बियाँ: 900 डिब्बियाँ

– साइकिलें: 02 नग

– बाइक 01

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन