पीएम मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर विधायक ने की बैठक

फारबिसगंज विधायक जन-संपर्क कार्यालय में भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी
फारबिसगंज. फारबिसगंज विधायक जन-संपर्क कार्यालय में भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा कि 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में ऐतिहासिक किसान सभा होगा, जिसमें देश के किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 19 वीं किश्त जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर भाजपा नेता बिमल सिंह, मनोज झा, चांदनी सिंह, जिला मंत्री नीलिमा साह, गुंजन सिंह, अविनाश कन्नौजिया अंशु, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










