खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगी गति : डीएम

Updated:
विज्ञापन
खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगी गति : डीएम

मई 2026 तक डीएमएफ मद में 27.76 लाख रुपये की राशि संग्रहित की गयी है.

विज्ञापन

अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन डीएमएफ की बैठक की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री खान क्षेत्र कल्याण योजना मार्गदर्शिका-2024 के प्रावधानों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए विकास योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन मद की समीक्षा करते हुए उपलब्ध संसाधनों व योजनाओं के प्रगति का आकलन किया गया. खनिज विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मई 2026 तक डीएमएफ मद में 27.76 लाख रुपये की राशि संग्रहित की गयी है. डीएम ने अधिकारियों व समिति सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का चयन किया जाये. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के समग्र व सतत विकास के लिए व्यवस्थित व समयबद्ध तरीके से पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना व वार्षिक कार्य योजनाओं की तैयारी को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाये. डीएम ने कहा कि डीएमएफ निधि का उपयोग स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार, आधारभूत संरचना के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए किया जाना चाहिये. बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाये. ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके. बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन समिति के सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन