जवाहर उवि में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Apr 2026 7:22 PM
छात्र-छात्राओं ने जताया आभार
भरगामा. बुधवार को जवाहर उच्च विद्यालय भरगामा के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ शशिभूषण सुमन, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का मंच संचालन सरवर आलम, धीरज कुमार व ज्ञानदेव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर आर्ट्स, साइंस व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में प्राची कुमारी, सत्यम कुमार, उन्नति प्रवीण, दृष्टि कुमारी व नंदनी कुमारी शामिल थे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है व उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. मौके पर शिक्षक धीरज कुमार पाठक, सुमन कुमार सिंह ,विकास कुमार, सुभाष कुमार ,मो सरवर आलम, ज्ञान देव ,अंबी कुमारी, प्रदीप कुमार , अनमोल पासवान, दिलीप पासवान, प्रणव कुमार सहित दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










