करणी सेना के सदस्य हुए पूर्णिया रवाना

Published at :03 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
करणी सेना के सदस्य हुए पूर्णिया रवाना

कार्यक्रम में करणी सेना के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

विज्ञापन

-14-प्रतिनिधि, फारबिसगंजराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया के कला भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फारबिसगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में करणी सेना के सदस्य करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में फारबिसगंज से पूर्णिया के लिए रवाना हुए. इस मौके पर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी आने व संबोधित करने की बातें उन्हें कही. मौके पर अरुण कुमार सिंह,चंचल सिंह,मुन्ना सिंह,निरज सिंह,पंकज सिंह, चंदन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नरेश कुमार सिंह, विजय सिंह, संजय सिंह,आभाष सिंह उर्फ पिंटू,मंजुला सिंह,लवली सिंह,जगरनाथ सिंह,अजित सिंह,बंटी सिंह,मृत्युंजय सिंह,रंजीत सिंह,ललन सिंह सहित करनी सेना के अन्य सदस्य मौजूद थे.———

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में तीन घायल

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया- कुड़वा लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर मुसहरी चौक के समीप सोमवार को तेज रफ्तार सिटी रिक्शा व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में डॉ नवल किशोर सहित अन्य चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. गंभीर रूप से घायलों में पप्पू पासवान पिता जगदीश पासवान मदारगंज वार्ड संख्या 16, सिकेंद्र कुमार पिता प्रकाश मंडल, रंजीत कुमार पिता अनिरुद्ध मंडल औराही हिंगना वार्ड संख्या 07 सिमराहा निवासी बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन