सुखद सत्संग कार्यक्रम को लेकर बैठक

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jan 2026 7:41 PM

विज्ञापन

23 जनवरी को होगा ध्वजारोहन

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी में आगामी अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले सुखद सत्संग कार्यक्रम की तैयारी के साथ भूमि पूजन को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता सत्संग कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. बैठक में सुखद सत्संग की तैयारी के साथ आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री सिंह ने बताया कि आगामी 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सत्संग कार्यक्रम के निमित्त विद्वान पंडित व आचार्य की उपस्थिति में भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण कराया जायेगा. इसके साथ ही बैठक में सत्संग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खीरी से आ रहे राष्ट्रीय संत असंग़ देव जी महाराज के कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. वहीं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर समिति का निर्माण किया गया. जिसमें समिति के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. मौके पर बोधनारायण यादव, कौशल किशोर मंडल, राजू साह, देवन मंडल, राजेश मंडल, बिनोद चौधरी, अरविंद कुमार साह, आलोक कुमार साह मौसम,बाबू लाल सिंह, उपेंद्र साह, सूचित साह, पप्पू शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन