ePaper

पलासी में वक्फ बिल के विरोध में निकाला मार्च

Updated at : 16 Apr 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
पलासी में वक्फ बिल के विरोध में निकाला मार्च

वक्फ बिल में संशोधन करने की मांग

विज्ञापन

42-प्रतिनिधि, पलासी वक्फ संसोधन बील के विरोध में बुधवार को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 25 से पूर्व प्रत्याशी अंजर आलम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने शांति मार्च निकाला. इस शांति मार्च में बरहट, गोपालनगर, डेहटी, पलासी, मोहनिया सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. यह मार्च बरहट चौक से निकल कर पलासी डाक बंगला पहुंचा. इस दौरान शांति मार्च में शामिल लोगों ने नये संसोधन वक्फ बील के विरोध में नारे लगायें. शांति मार्च के दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने वक्फ पर हमला मंजूर नहीं, वक्फ पर कब्जा मंजूर नहीं, वक्फ बचाव, हक बचाओ, हमारा वक्फ हमरा हक, वक्फ के खिलाफ संयंत्र मंजूर नहीं, भारतीय संविधान जिंदाबाद, मुस्लिम हिंदू एकता जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद सहित कई अन्य नारे लगाये. जुलूस का नेतृत्व कर रहे अंजर आलम ने कहा कि भारत वक्फ बील वापस नहीं लेती है तो जन आंदोलन किया जायेगा. जुलूस में शामिल नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. जुलूस में सिकटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डा सत्रुधन मंडल, अब्दुल वारीक, मासुम रहिमी, मुक्ती नुमान, अब्दुल कुद्दुश, मौलाना अददान सिद्दीकी, मो नवाजिश, मो इनुश, मो शहबाज, मो तौसीफ आलम, गुफरान आलम, अफसर आलम, मैराज आलम, मो इम्तियाज आलम, मो सिद्दीक़ मौलवी असरफ, नफीस आलम, मो समीद, मन्नुन अहमद, मो मोहिद, सद्दाम हुसैन, मो आफरीदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. …………. कुआड़ी में बस स्टैंड निर्माण की मांग तेज कुर्साकांटा. कुआड़ी बाजार में बस स्टैंड नहीं होने से राहगीरों समेत वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस स्टैंड नहीं रहने के कारण मुख्य सड़क जो कि पूर्व से हीं अतिक्रमण का शिकार है. सड़क के दोनों किनारे ऑटो, टोटो समेत अन्य वाहनों के खड़े रहने के कारण सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है. हालांकि ग्रामीणों व स्थानीय लोगों के कहने पर कुआड़ी पुलिस समय समय पर ऑटो चालक व टोटो चालकों को मना करते हैं. वह भी कुछ ही दिनों के लिए फिर सड़क किनारे ही स्टैंड बनाकर ऑटो चालक व टोटो चालक सवारी को चढ़ाते आसानी से देखे जा सकते हैं. स्थानीय लोगों में शामिल मुखिया वीणा देवी, सरपंच पूजा देवी, पंसस बिजली देवी, कन्हैया लाल भारती, पवन साह, बिरेंद्र गुप्ता, बलराम साह, अमर गुप्ता, मनोज गुप्ता, सरदार गौरव सिंह, मिथिलेश केशरी, तरुण गुप्ता, उमेश केशरी, सीताराम चौधरी, संतोष भगत समेत दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से कुआड़ी बाजार में बस स्टैंड निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन