केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव बने मनोज भारती

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Apr 2026 7:14 PM

विज्ञापन

सभी के सहयोग को सफलता का मुख्य कारण बताया

विज्ञापन

फारबिसगंज. मनोज कुमार भारती ने एक बार फिर फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में सचिव पद का चुनाव जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की. इस जीत के बाद उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े 668 दवा व्यवसायियों का आभार व्यक्त किया. सभी के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया. श्री भारती ने अपने संबोधन में कहा कि वे आने वाले समय में दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा, बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने व दवा दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि एसोसिएशन को और अधिक संगठित व प्रभावी बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा. उन्होंने भविष्य की योजनाओं में दवा व्यवसायियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सरकारी नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशालाएं, ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए नई पहल शुरू करने की बात कही.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन