नरपतगंज में व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 14 Apr 2026 6:45 PM

विज्ञापन

नरपतगंज के मधुरा में 52 वर्षीय जगन्नाथ सादा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी का अवैध संबंध होने के कारण साजिश के तहत हत्या की गयी है.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज के मधुरा में 52 वर्षीय जगन्नाथ सादा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी का अवैध संबंध होने के कारण साजिश के तहत हत्या की गयी है. जगन्नाथ सादा मंगलवार की दोपहर घर से 200 मीटर दूरी पर बांस के बीट में बेसुध पड़े हुए थे. जब परिजन वहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है व संदेह के आधार पर पत्नी रासो देवी से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर सैंपल कलेक्ट किया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन