आपसी समन्वय से एनडीडी अभियान को बनायें सफल: डीएम
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Feb 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

शत प्रतिशत बच्चों को करायें कृमि नाशक दवा का सेवन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य संबंधी मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को दिये कई निर्देश
आयुष्मान कार्ड निर्माण में लाएं तेजी, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए उठायें जरूरी कदम-21-प्रतिनिधि, अररिया
स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 04 मार्च को जिले में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में नियमित टीकाकरण अभियान, एमआर वैक्सीनेशन, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान, संस्थागत प्रसव, भव्या सहित संबंधित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये. बैठक में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, डीआइओ सह एसीएमओ डॉ मोईज, डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह, सीडीओ डॉ ओपी मंडल, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, डीएमएनई पंकज कुमार, डीपीसी राकेश कुमार, पिरामल स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ सहित अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि सहित सभी एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम सहित अन्य शामिल थे.शत प्रतिशत बच्चों को करायें कृमि नाशक दवा का सेवन
समीक्षा के क्रम में डीआईओ डॉ मोईज ने एनडीडी कार्यक्रम के संबंध में बताया कि 01 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराने के उद्देश्य से जिले में 04 मार्च को विशेष अभियान संचालित किया जायेगा. अभियान के क्रम छूटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराने के लिये आगामी 07 मार्च को मॉपअप राउंड संचालित किया जायेगा. जिले में निर्धारित आयु वर्ग के 18 लाख 25 हजार 390 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है. अभियान की सफलता के लिये जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, व आईसीडीएस विभाग के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत बच्चों को दवा सेवन कराने के लिये निर्देशित किया. उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए दवा सेवन के महत्व व निर्धारित डोज के प्रति व्यापक पैमाने पर जन-जागरूकता अभियान संचालित करने के लिये निर्देशित किया. इसी तरह गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व नियमित टीकाकरण मामले में कमतर प्रदर्शन के लिये नरपतगंज व फारबिसगंज के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने अपने स्तर से ड्यू लिस्ट के सत्यापन की बात बैठक में कही.-आयुष्मान कार्ड निर्माण में लायें तेजी
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया. गौरतलब है कि आयुष्मान कार्ड निर्माण मामले में जिले की उपलब्धि 24.38 फीसदी के करीब है. कार्ड निर्माण मामले में तेजी लाने के लिये जिले में विशेष अभियान संचालित करने, वीएचएसएनडी साइट व स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिये आने वाले योग्य लाभुकों को चिह्नित कर कार्ड निर्माण की गति में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया. राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा के क्रम में संभावित मरीजों की जांच मामले में कमतर प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जांच में तेजी लाने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये. बैठक में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिले के तीन प्रखंड अंतर्गत 04 पंचायत चिह्नित किये जाने की जाानकारी दी गयी. इसमें रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनी, सिकटी प्रखंड अंतर्गत बेंगा व नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत अचरा व पिठौरा पंचायत शामिल हैं.संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिये अधिकारी उठायें जरूरी कदम
समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि इसकी नियमित अनुश्रवण व निगरानी होनी चाहिए. संस्थागत प्रसव मामले में फारबिसगंज के कमतर प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव के लाभों से समुदाय को अवगत कराने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अस्पताल में बिचौलियों पर नकेल कसते हुए आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समुचित निगरानी करते हुए संस्थागत प्रसव संबंधी मामलों में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










