राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को बनाएं सफल

कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर दिया प्रशिक्षण
-24-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा स्थित सभा भवन में शनिवार को आगामी मार्च माह के 04 व 07 तारीख को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर पीएचसी के सभी एएनएम व आशा फैसिलिटेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, मदरसा में 01 से दो साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली तो दो से 19 साल तक को एक पूरी गोली चबाकर खिलाना है. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर सभी एएनएम सहित आशा फैसिलिटेटर को निर्देश दिया गया है कि उक्त तिथि पर सभी प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाएं. मौके पर बीएचएम सइदुज्जमा, बीसीएम संदीप कुमार मंडल, बीएम एंड ई अबू सूफियान अली, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि संतोष कुमार एएनएम व आशा फैसिलिटेटर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










