अररिया में फरार अभियुक्तों पर भरगामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 15 May 2026 4:53 PM
विज्ञापन
फरार अभियुक्तों पर भरगामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
भरगामा अररिया से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट,
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भरगामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई रौशन कुमार, एसआई नितेश सिंह, एसआई मनोज कुमार साह, एएसआई वकील राम व सशस्त्र बल की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रात्रि छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान मद निषेध अधिनियम के फरार अभियुक्त पैकपार निवासी ढलाई ऋषिदेव उर्फ लक्ष्मी ऋषिदेव, पिता स्व. झुमुक लाल ऋषिदेव व गम्हरिया वार्ड संख्या-13 निवासी जिरिया देवी, पति अरविंद ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया.वहीं अन्य कांडों में फरार चल रहे मौजहा वार्ड संख्या-2 निवासी सुबोध शर्मा, पिता सीताराम शर्मा व कुर्की जब्ती के फरार अभियुक्त रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड संख्या-15 निवासी सुरेश ठाकुर, पिता शिवनंदन ठाकुर को भी पुलिस ने दबोच लिया।मे.
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.किसी भी सूरत में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा.सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










