अररिया में टोटो लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर करते थे वारदात

Updated:
विज्ञापन

Araria Crime News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Araria Crime News: नरपतगंज थाना पुलिस ने तीन महीने पुराने चर्चित टोटो लूट कांड में बड़ी सफलता हासिल की है. नशीला पदार्थ खिलाकर टोटो लूटने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Araria Crime News: अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट. नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसदाहा गांव से पुलिस ने लूट मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर टोटो चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूटने का आरोप है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह बीते तीन महीने पहले कई टोटो चालकों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे चुका है.

विज्ञापन

भाड़े पर बुलाकर देते थे वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पोसदाहा निवासी अरुण तिवारी के रूप में हुई है. वह महेंद्र तिवारी का पुत्र बताया जा रहा है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जगहों से टोटो चालकों को भाड़े पर नरपतगंज क्षेत्र में लाते थे. इसके बाद चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया जाता था और टोटो लूट लिया जाता था.

बताया जा रहा है कि गिरोह ने इस तरीके से करीब आधा दर्जन टोटो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था.

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं गिरोह के सदस्य

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने लूटे गये टोटो भी बरामद किये थे. हालांकि अरुण तिवारी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था.

गुप्त सूचना मिलने के बाद नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे थाना में पूछताछ की जा रही है.

पुलिस कर रही है गहन पूछताछ

संजय कुमार ने बताया कि लूट कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

इलाके में बढ़ी दहशत

लगातार हो रही लूट की घटनाओं से इलाके के टोटो चालकों और आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: इलाज की उम्मीद लेकर आए परिजन, PMCH में ठगी के हुए शिकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन