रामगढ़: चुटूपालु घाटी में बेकाबू ट्रेलर ने आगे चल रहे वाहन को मारी टक्कर, 1 की मौत, मची अफरा-तफरी

हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त, क्षतिग्रस्त वाहन
Ramgarh Road Accident: रामगढ़ की चुटूपालु घाटी में ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रेलर ने मछली लदी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Ramgarh Road Accident, रामगढ़ (भागीरथ महतो की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले के चुटूपालु घाटी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद घाटी में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ.
ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
ट्रेलर चालक के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ. चालक ने बताया कि वाहन का ब्रेक अचानक काम करना बंद कर दिया था. उसने बार-बार ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. स्थिति को अनियंत्रित होते देख चालक ने ट्रेलर को आगे चल रही मछली लदी गाड़ी से सटा दिया, ताकि गति को नियंत्रित किया जा सके. जिसके परिणामस्वरूप यह भीषण टक्कर हुई. प्रारंभिक जांच में मछली लदी गाड़ी की कोई गलती सामने नहीं आई है.
Also Read: रामगढ़ के कामेश्वर पांडेय हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर तुरंत भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इसके बाद वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की ‘ऑन द स्पॉट’ मौत हो गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है. सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों और बिखरे सामान (मछलियों) के कारण आवागमन धीमा पड़ गया था, जिसे पुलिस सुचारू कराने में जुटी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है.
Also Read: Ramgarh: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, अधिकांश पंपों पर आपूर्ति सामान्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










