Ramgarh: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, अधिकांश पंपों पर आपूर्ति सामान्य

Updated:
विज्ञापन
Petrol Pump Ramgarh

पंप पर पेट्रोल भराते ग्राहक

Ramgarh: रामगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल में करीब 3.6 रुपये और डीजल में लगभग 3.11 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ा है. रामगढ़ के जियो पेट्रोल पंप पर फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों उपलब्ध हैं. यहां फोर व्हीलर के लिए डीजल अधिकतम 1000 रुपये और पेट्रोल 2000 रुपये तक भराया जा रहा है, जबकि दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 300 रुपये का तेल दिया जा रहा है.

अन्य पंपों पर भी स्थिति सामान्य

पवन सर्विस सेंटर में पेट्रोल के दाम में करीब 3.6 रुपये और डीजल में लगभग 3.14 रुपये की वृद्धि की गई है. इसके बावजूद यहां स्थिति सामान्य बनी हुई है और ग्राहकों को नियमित रूप से तेल मिल रहा है. इंडियन ऑयल बस स्टैंड के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर भी आपूर्ति सामान्य है. यहां लोग नियमित रूप से आकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं. इसके साथ ही जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप समेत रामगढ़ के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी फिलहाल तेल उपलब्ध है. हालांकि यहां भी कीमतों में करीब 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

पैनिक खरीदारी का असर

हालांकि, अधिकांश पंपों पर आपूर्ति सामान्य है, फिर भी लोगों में यह डर बना हुआ है कि कहीं पेट्रोल खत्म न हो जाए. इसी वजह से कई जगहों पर हल्की पैनिक खरीदारी की स्थिति भी देखने को मिल रही है, जहां लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं.

ग्राहकों को मिल रही राहत

कीमतों में वृद्धि के बावजूद फिलहाल जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल रही है.

ये भी पढ़ें…

रामगढ़ : वरमाला के बाद लापता हुई दुल्हन, बिना शादी लौटी बारात, गोला थाना पहुंचा मामला

रामगढ़ का हेतमसरिया परिवार बना जॉइंट फैमिली की मिसाल, छह पीढ़ियां एक छत के नीचे

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola