महथावा पैक्स ने शुरू की सस्ती बर्तन व चूल्हा किराया सेवा

प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज महथावा पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शादी-विवाह, पूजा-पाठ व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सस्ते किराए पर बर्तन व चूल्हा उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है.
भरगामा. प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज महथावा पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शादी-विवाह, पूजा-पाठ व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सस्ते किराए पर बर्तन व चूल्हा उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है. पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त बर्तन व चूल्हों की व्यवस्था करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. इसे देखते हुए पैक्स ने यह योजना शुरू की है, जिससे स्थानीय लोगों को कम खर्च में यह सुविधा प्राप्त हो सके. यह सेवा खासतौर पर उन किसानों व श्रमिक परिवारों के लिए फायदेमंद होगी जो महंगे बर्तन या चूल्हे खरीदने में असमर्थ होते हैं. अब वे बहुत ही कम भाड़े पर इनका उपयोग कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










