बाबा जी कुटिया में शुरू होगा महाअष्टयाम
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Mar 2026 6:21 PM
हरे-राम हरे-कृष्णा से गुंजायमान होगा शहर
छह अप्रैल से होगा मानस पाठ अररिया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अररिया का हृदय व स्वर्ग स्थल बाबा जी कुटिया बजरंगबली मंदिर में 07 अप्रैल से महा-अष्याम शुरू होगा. महाअष्टयाम शुरू होने से पूर्व 06 अप्रैल दिन सोमवार को मानस पाठ शुरू होगा. मानस पाठ समापन होने के बाद महाअष्टयाम शुरू हो जायेगा. इस महाअष्याम को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है. जबकि यह महाअष्याम 12 अप्रैल दिन रविवार तक चलेगा. मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस महाअष्याम में जिले के प्रसिद्ध दर्जनों कीर्तन मंडली भाग लेगें. कीर्तन मंडली के द्वारा भक्तों को धार्मिक झांकी भी दिखाया जाता है. यह महाअष्याम रविवार की सुबह समापन होने के बाद खिचड़ी का भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें हजारों भक्त प्रसाद को ग्रहण करते है. इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह हैं. काली मंदिर के सक्रिय कार्यकर्ता अरुण मिश्रा ने बताया कि अररिया में बाबाजी कुटिया में महाअष्याम शुरू होने का पूर्व से इंतजार रहता है. जोकि बाबा जी कुटिया में गर्मी महीना में वहां स्वर्ग का आनंद मिलता है. इस कारण बाबा जी कटिया में अधिक से अधिक भक्तगण महाअष्याम में शामिल होते हैं. बाबा जी कुटिया को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. इस महाअष्टयाम को लेकर पूरा शहर भक्तिमय हो जाता है. साथ ही महाअष्टयाम शांति का प्रतीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










