पुलिस अवर निरीक्षक के कमरे से एलपीजी सिलिंडर की चोरी

पुलिस अवर निरीक्षक के कमरे से एलपीजी सिलिंडर की चोरी
अररिया. नगर थाना पुलिस में शामिल 112 पुलिस के पुअनि के कमरे से दिनदहाड़े एजपीजी सिलिंडर चोरी हो गयी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक कंधे पर सिलिंडर लेकर सड़क पर आराम से चलता हुआ जा रहा है. आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गया. घटना के बाद नगर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित पुलिस की शिकायत पर नगर थाना के चौकीदार उक्त चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए कमर कस लिए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गयी है. थाना परिसर से हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोर की शिनाख्त शुरू कर दी है. पुलिसवाले के घर हुई इस चोरी की चर्चा पूरे इलाके में है. आरोपित चोर ओम नगर का बताया जा रहा है. जो घर से फिलहाल फरार है. नगर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










