विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

किरकिचिया में लगा विधिक जागरूकता शिविर
विज्ञापन
:42-प्रतिनिधि, अररिया
रविवार को डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता कौशल वर्मा के द्वारा किरकीचिया पंचायत के ग्रामीणों को विषय से संबंधित विधिक जानकारी दी गयी. इनका सहयोग पीएलवी मो ईनाम आलम ने किया. यह विधिक जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत किरकीचिया पंचायत भवन में किया गया. इस जागरूकता शिविर में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता कौशल वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर पीएलवी मो ईनाम आलम सहित ग्रामीणों मे मुख्य रूप से मुखिया राबिन खातून, सरपंच रंजु देवी, पंचायत सचिव सचिदानंद कुमार, अनिता देवी, मसोमात भट्टी, मंजू देवी, बबिता देवी, राजू ऋषिदेव, दीपक ऋषिदेव, कार्यपालक सहायक संजीव कुमार, स्मृति कुमारी, गिरिजानन्द ऋषिदेव आदि मौजूद थे. शिविर में उपस्थित मुखिया राबिन खातून व सरपंच रंजु देवी ने कहा कि इस तरह के विधिक शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को नये नये कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मिलती है. ऐसा आयोजन बराबर होना जरूरी है.……
जमीन विवाद में धमकी, पीड़ित ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
अररिया. शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 10 निवासी विनय कुमार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि बीते एक मार्च को दोपहर कुछ लोगों ने उनके घर व जमीन पर हमला करने का आरोप लगाया है. दरअसल पीड़ित का जमीन दिया होटल एनएच 27 के समीप है व दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर पूर्व में एफआइआर दर्ज किया गया था. लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही हैं व दूसरे पक्ष के लोग डरा धमका भी रहे हैं. जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने 10 दिन पूर्व एसपी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवेदन दिया था. उसके बाद वे लोग जमीन पर भी आकर भी धमकी दिया है. जिसको लेकर विनय कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है व धमकी देने वालों पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










