अष्टयाम को लेकर निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन से समाज में समरसता आती है

विज्ञापन

12- प्रतिनिधि, सिकटी प्रखंड क्षेत्र के भीड़भीड़ी पंचायत के मसुंडा गांव स्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास के आवास के सामने पांच दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं व सुहागिन महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल मौजूद थे. यह कलश शोभायात्रा यज्ञस्थल मसुंडा से पहाड़ा नदी तक गयी. फिर वहां से जल भरकर मुख्य सड़क होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर इसका समापन किया गया. जहां यज्ञ स्थल पर शोभायात्रा के पश्चात मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी. पूजा के बाद भोग के पश्चात सबों के बीच खीर व मिठाई प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे विधि विधान के साथ 24 घंटे का मानस पाठ प्रारंभ किया गया. कमेटी सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार से 121 घंटे का पांच दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन के लिए संकल्प के साथ हरे राम हरे कृष्ण की धुन का शुभारंभ किया जायेगा. कलश यात्रा की अगुआई करते हुए मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि धार्मिक आयोजन से समाज में समरसता आती है. वातावरण शुद्ध होता है. मौके पर अरुण मंडल, अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, भवेश राय, दीपक राजा, संतोष कुमार, रामानंद यादव, सुनील कुमार यादव सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन