हर्षोल्लास के साथ मनाया जुड़ शीतल पर्व
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Apr 2026 7:19 PM
मंदिर में दिन भर लगी रही भीड़
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र में जुड़ शीतल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जुड़ शीतल पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालु शीतला मंदिर पहुंचने लगे. जारी परंपरा के अनुसार जुड़ शीतल पर्व पर अहले परिवार के बुजुर्ग सदस्य परिजनों के सिर पर शीतल जल देकर सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हैं तो छोटे सदस्य बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हैं. इस पर्व में शीतला माता की पूजा अर्चना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों जिसमें प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी तालाब स्थित मंदकर, भीमसेन मंदिर मरातीपुर कुर्साकांटा, कुर्साकांटा बाजार हटिया स्थित माता शीतला मंदिर के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर माता शीतला से परिजनों के लिए सुख, शांति, समृद्धि के साथ आरोग्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










