घर से तीन लाख रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 Sep 2025 7:24 PM
थाना क्षेत्र के बलुआ कलियागंज में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लेने का मामला सामने आया है.
पलासी. थाना क्षेत्र के बलुआ कलियागंज में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित गृहस्वामी वरुण कुमार झा ने पलासी थाना में एक नामजद व अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अमरदीप पासवान व दो अज्ञात शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










