वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 20 Feb 2026 8:08 PM

विज्ञापन

एसएसबी व आमजनों के बीच स्थापित होगा आपसी समन्वय

विज्ञापन

अररिया. एसएसबी 52 वीं वाहिनी बीओपी लेलोखर कंपनी परिसर में एसएसबी व आमजन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में एसएसबी लेलोखर व आम जनता की टीम ने भाग लिया. एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमाडेंट महेंद्र प्रताप की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमाडेंट मोहित भार्गव व सरपंच मजहर अली मौज़ूद रहे. जहां आम जनता के टीम का नेतृत्व दीपक कुमार ने की. वहीं लेलोखर एसएसबी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विश्वनाथ घोष के कंधों पर रहा. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आम जनता की टीम ने 2-0 से एसएसबी टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. सुपर खिलाड़ी का पुरस्कार आम जनता टीम के कप्तान दीपक कुमार को दिया गया. विजेता टीम व उपविजेता टीम को एसएसबी के असिस्टेंट कमाडेंट मोहित भार्गव ने ट्रॉफी प्रदान की. कार्यक्रम की जानकारी देते असिस्टेंट कमाडेंट मोहित भार्गव ने कहा कि इस तरह का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य एसएसबी व जनता के बीच निकटता व घनिष्ठता के साथ आपसी समन्वय को बढ़ाना देना है. कहा कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने व आपसी सहयोग के साथ बंधुत्व की भावना बढ़ेगी. जिससे एक बेहतर अवसर भी मिलेगा. जिससे अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सकेगा. एसएसबी को कई तरह की गुप्त सूचना आम लोगों से भयमुक्त वातावरण में मिल पायेगा. इससे विधि-व्यवस्था को संधारण करने में सभी तरह की दिक्कतों से निजात मिल सकेगा.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन