फारबिसगंज में 13 सितंबर को निकलेगी महावीर झंडा शोभायात्रा, गांव-गांव पहुंच रही आयोजन समिति
ऐतिहासिक महावीर झंडा शोभा यात्रा की सफलता को लेकर चलाये गये जनसंपर्क अभियान में शामिल कमिटी के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज में 13 सितंबर को निकलने वाली ऐतिहासिक महावीर झंडा शोभा यात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू, भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद।
फारबिसगंज (अररिया) : आगामी 13 सितंबर को फारबिसगंज के सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी से निकलने वाली ऐतिहासिक महावीर झंडा शोभायात्रा की सफलता को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
आपके शहर में
विभिन्न अखाड़ों और ग्रामीणों से किया संपर्क
अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने रिफ्यूजी टोला, गोपालपुर, मझुआ, महेशमुरी समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया.
नरपतगंज, जोगबनी और अररिया से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार महावीरी झंडा शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है. फारबिसगंज के अलावा नरपतगंज, जोगबनी और अररिया से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.
जनसंपर्क अभियान में संचालक सच्चिदानंद मेहता, सहसंचालक बिमल सिंह, प्रो. गणेश ठाकुर, जोन प्रभारी मनोज झा समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए