अवैध पार्किंग करने वालों पर करें कार्रवाई
Author Mrigendra mani singh
Updated:
विज्ञापन
बैठक में एसडीओ ने दिये कई निर्देश
विज्ञापन
जोगबनी में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर एसडीओ ने की बैठक
फारबिसगंज. भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी के शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित एसडीओ के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की शाम एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में खास तौर पर बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, जन सहयोग से यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे ठेला खोमचा आदि पर कार्रवाई करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सघन गस्ती व निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में एसडीओ ने जोगबनी नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए व यातायात नियमों का अनुपालन किया जाये. इसके लिए उन्होंने आम लोगों को जागरूक करने पर भी प्रकाश डाला. कहा कि अतिक्रमण हटने से शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा. वहीं व्यवस्था में सुधार करने के लिए यातायात पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ के अलावा जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, डीसीएलआर अमित कुमार, सिटी मैनेजर मो शमी अहमद, थानाध्यक्ष राजीव आजाद सहित अन्य मौजूद थे.……
सदर अस्पताल से बाइक की चोरी
अररिया. सदर अस्पताल परिसर से पार्किंग में लगी बाइक को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है. इसको लेकर पीड़ित फारबिसगंज ढोलबज्जा वार्ड संख्या एक निवासी रोहित कुमार पासवान ने बाइक चोरी को लेकर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने बताया 18 फरवरी की शाम उनके एक रिश्तेदार बीमार पड़ गए जिसे देखने के लिये व सदर अस्पताल गए थे व बाइक को पार्किंग में खड़ी कर अस्पताल के अंदर चला गया जब वापस आया तो देखा वहा बाइक नहीं था, काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नही मिली तो उन्होंन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें से हेलमेट लगाए एक युवक बाइक लेकर भाग निकला..
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन