सैरात की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

Updated:
विज्ञापन

दशकों से किया था अतिक्रमण

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सोनामनी गोदाम थाना के निकट 99 डिसमिल सैरात की जमीन जो दशकों से अतिक्रमणकारियों के चुंगल में था. उसे जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को डीसीएलआर एस प्रतीक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन, एसएसबी 56 वीं के कमांडेंट समेत जवान व जिला पुलिस बल के सहयोग से सैरात की जमीन पर बसे 09 परिवार व 09 दुकानदार से अतिक्रमण मुक्त कराया गया. जानकारी देते डीसीएलआर एस प्रतीक ने बताया कि उक्त स्थल पर सैरात की लगभग 99 डिसमिल जमीन है. जिसे दशकों से अतिक्रमण कर रखा गया था. सैरात की सभी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है. वहीं अतिक्रमण में शामिल 09 भूमिहीन परिवार को राज्य सरकार की बसेरा टू के तहत प्रत्येक परिवार को तीन डिसमिल जमीन आवंटित करा दिया गया है. सैरात की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने में आरओ मुकेश कुमार मंडल, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसएसबी 56वीं के कमांडेंट व जवान के साथ एपीएफ के पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन