बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाना जरूरी

कृमि मुक्ति दिवस को ले सेविकाओं को दिया प्रशिक्षण
-14-प्रतिनिधि, भरगामा भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 मार्च को कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर आइसीडीएस की एलएस व विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं उपस्थित रहीं. मौके पर हेल्थ मैनेजर गगन राज ने कहा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल गोली खिलाना अनिवार्य है. 4 मार्च: पहले राउंड में सभी लक्षित बच्चों को दवा दी जाएगी. जबकि 7 मार्च जो बच्चे 4 मार्च को दवा नहीं ले सके, उन्हें मोप-अप राउंड में कवर किया जायेगा. यह दवा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी दी जाएगी, ताकि कृमि संक्रमण से बचाव हो व उनका शारीरिक व मानसिक विकास सुचारू रूप से हो सके.स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें व बच्चों को कृमि से सुरक्षित रखने के लिए एल्बेंडाजोल गोली जरूर खिलाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










