पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Jan 2026 8:14 PM

विज्ञापन

लोगों ने लगाये कई गंभीर आरोप

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के बनमत्ती मुख्य सड़क के निकट से मरातीपुर, ख़ेसरैल के रास्ते हनुमान मंदिर ख़ेसरैल तक करोड़ों की लागत से निर्माण हो रहे सड़क के साथ बीच बीच में पानी निकासी को लेकर बन रहे पुल (काजवे) निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा. स्थानीय ग्रामीणों में शामिल कृष्णदेव झा, नंदलाल साह, संजय मल्लिक,अनुज वर्मा,आदित्य वर्मा, विजय मल्लिक, कृष्णानंद वर्मा, अनिल मंडल, फकीरचंद साह, ओमप्रकाश लाल दास, प्रकाश झा, नंदन झा, भोला झा,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विद्यानंद पासवान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के साथ हो रहे गुणवत्ता विहिन कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी से निर्माणाधीन पुल व सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि घटिया सामग्री से बन रहा पुल कब ध्वस्त हो जाए व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़े कहा नहीं जा सकता. कहते हैं कनीय अभियंता कनीय अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि संवेदक को पारदर्शी तरीके से निर्धारित मानक के अनुरूप निर्माण कार्य का निर्देश दिया गया है. यदि पुल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है तो निर्माण स्थल का निरीक्षण कर यदि गड़बड़ी मिलती है तो इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई के साथ निर्माण कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन