अतिक्रमण की शिकायत पर अधिकारियों ने की जांच, हटाने का निर्देश
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 Mar 2026 7:51 PM
एक तरफ बैरगाछी-सिकटी सड़क का हो रहा चौड़ीकरण, दूसरी तरफ अतिक्रमण का सिलसिला जारी
पीडब्ल्यूडी की जमीन से जुड़ा हुआ है मामला
कुर्साकांटा. एक तरफ करोड़ों की लागत से बैरगाछी-सिकटी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य जारी है, वहीं पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है. बैरगाछी-सिकटी की पीडब्ल्यूडी सड़क पर कुर्साकांटा से कुआड़ी के बीच डाढ़ापीपर में कुछ परिवार के द्वारा मिट्टी की भरने व टाट लगाकर घेराबंदी का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर बुधवार को कुआड़ी पुलिस व कुर्साकांटा के बीइओ सह प्रभारी बीडीओ मौके पर पहुंचे व जांच कर इसे गंभीर मामला बताया. इस दौरान अतिक्रमण रोकने का सख्त निर्देश दिया.जानकारी के अनुसार, कुर्साकांटा कुआड़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार को डढ़ापीपर वार्ड संख्या 14 स्थित पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की मिली सूचना को लेकर एसडीएम अररिया के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ संयम राज अतिक्रमण स्थल पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लिया. यही नहीं अतिक्रमण में शामिल परिवार को मिट्टी कार्य रोकने के साथ पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य या फिर मिट्टी भराई कार्य पूर्ण रूप से रोकने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि बैरगाछी से कुआड़ी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है. भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है. हाल हीं में केंद्रीय गृह मंत्री ने भी मुख्य सड़क व सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था.
बोले बीडीओ
बीडीओ संयम राज ने बताया कि एसडीओ का निर्देश मिला था, अतिक्रमण स्पष्ट दिख रहा है, इसकी अग्रेतर सूचना एसडीओ को दे दी गयी है, आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










