साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 13 Apr 2026 8:36 PM

विज्ञापन

महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

फारबिसगंज. आइटीआइ महिला कॉलेज फारबिसगंज में सोमवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना को प्राचार्य राजीव कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद मुख्य अतिथि व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. साइबर डीएसपी ने छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न मामलों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआइ स्कैम, साइबर बुलिंग, फेक लिंक, फिशिंग व डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार फ्रॉड कॉलिंग के माध्यम से अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या कस्टमर केयर बताकर लोगों से ओटीपी, एटीएम पीन व बैंक डिटेल प्राप्त कर लेते हैं. साथ ही यह भी समझाया गया कि मोबाइल पर भेजी जाने वाली एपीके फाइल या किसी अनजान एप को डाउनलोड करने से फोन हैक हो सकता है. जिससे बैंक खाता, फोटो, कॉन्टैक्ट और निजी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग सकती है. छात्राओं को ऑनलाइन ब्लैकमेल, मॉर्फ्ड फोटो व वीडियो कॉल स्कैम के मामलों के बारे में भी जागरूक किया गया. मौके पर मुख्य अनुदेशक मनोज कुमार, अनुदेशक प्रियंका, रौशन, सुजीत, चंदन, रविंद्र, संदीप, विमलेश, मिंटू, किशोर, अभिनंदन सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन