नप सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 14 Apr 2026 8:56 PM

विज्ञापन

आगामी 16 अप्रैल को होने वाले नप सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर नप का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ता दिख रहा है.

विज्ञापन

दोनों गुट पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में करने में है जुटे फारबिसगंज. आगामी 16 अप्रैल को होने वाले नप सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर नप का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ता दिख रहा है. जानकारों की माने तो नप सशक्त स्थायी समिति का होने वाले चुनाव में अपने अपने पक्ष से नप सशक्त स्थायी समिति को निर्वाचित करने के लिए दो गुट आमने सामने नजर आ रहे हैं. सशक्त स्थायी समिति पद के दावेदार वार्ड पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए सक्रिय हो कर लगे दिख रहे हैं. लोगों के बीच चर्चा है कि तीन निवर्तमान सशक्त स्थायी समिति सदस्य में से दो निवर्तमान सशक्त स्थायी समिति सदस्य इस चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं. लोगों के बीच ये भी चर्चा है कि दूसरे गुट से भी तीन पार्षद नप सशक्त स्थायी समिति चुनाव में अपने किस्मत आजमाने के लिए पार्षदों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन