इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा शांतिपूर्वक जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 7:33 PM
दो पालियों में में 348 में से 324 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
दो पालियों में में 348 में से 324 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा फारबिसगंज. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के द्वारा संचालित इग्नू सत्रांत परीक्षा जून 2024 इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र संख्या 86014 फारबिसगंज कॉलेज में कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही है. इस क्रम में सोमवार को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व वीक्षकों ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों का इग्नू द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, हॉल टिकट का जांच किया. जिसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया. केंद्राधीक्षक डॉ सुधांशु शेखर झा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार मल्लिक ने सभी परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लिया. बताया कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लाना बिल्कुल वर्जित है. कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा को संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षक सह समन्वयक डॉ झा व प्राचार्य डॉ पीके मल्लिक परीक्षा के संपन्न होने तक लगातार सभी परीक्षा हॉल का स्वयं जायजा लेते रहे. बताया जाता है कि सोमवार को ली गयी परीक्षा के प्रथम पाली में 11 में से 09 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 02 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 337 में से 314 परीक्षार्थियों उपस्थित होकर परीक्षा दिया. 22 अनुपस्थित रहे. दोनों पाली से कुल 348 परीक्षार्थियों में से 324 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दिया. जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डॉ झा ने बताया कि दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय के द्वारा ली जाने वाली देश व्यापी सत्रांत परीक्षा जून 2024 के तहत क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के निर्देश पर इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में ये परीक्षा ली जा रही है. 07 जून 2024 से प्रारंभ हुई ये परीक्षा आगामी 15 जुलाई 2024 तक तक संचालित होगी. जिसमें कुल 09 हजार 143 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










