75 वर्ष पुराने दस्तावेज, ताम्र पत्र हो, तो जमा करें
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Apr 2026 7:45 PM
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्रशासन ने शुरू की पहल
परवाहा. ज्ञान भारतम् मिशन की सफलता को लेकर रानीगंज बीडीओ रूबी कुमारी रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के लोगों से प्राचीन दस्तावेजों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लगातार क्षेत्र में प्रयासरत दिख रही हैं. बीडीओ ने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन भारत सरकार का एक पहल है. जिसमें 75 वर्ष पुराने दस्तावेजों, ताम्र पत्र सहित धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के जिन लोगों के पास भी 75 वर्ष पुराने दस्तावेज हैं. चाहे किसी महापुरुष द्वारा लिखा गया पत्र, प्रशस्ति पत्र, पुराने कागजात हो या फिर ताम्र पत्र हो. वे लोग आगे आकर बताएं. ताकि उनका दस्तावेज ज्ञान भारतम् मिशन के तहत ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से संरक्षित हो सके. 75 वर्ष पुराने दस्तावेज जिनके पास होंगे. उस दस्तावेज को ज्ञान भारतम् एप पर जोड़ने के बाद उसे फिर लौटा दिया जाएगा. ऐसे पुराने दस्तावेज देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस मिशन का मुख्य उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण व डिजिटल संरक्षण करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










