डीजे बजाया, तो पुलिस छोड़ेगी नहीं : एसडीओ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jan 2026 8:28 PM

विज्ञापन

एसडीओ व एसडीपीओ ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

विज्ञापन

फारबिसगंज. सरस्वती पूजा को लेकर एसडीओ रंजीत कुमार रंजन व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के परिसर में अनुमंडल क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध होने की जानकारी देते हुए निर्देशित किया. बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट रूप से डीजे संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है. यदि कोई डीजे संचालक इस नियम का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ साथ डीजे की जब्ती के साथ विधि सम्मत कार्रवाई कराई जायेगी. वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर बंध पत्र भरने के बाद भी कोई डीजे संचालक पूजा के दौरान डीजे बजाते हुए पकड़े जाते हैं तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले उसका डीजे को जब्त किया जायेगा. वहीं पकड़े गये डीजे संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन