शिविर में मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

मां जानकी सेवा शिविर यात्रा निकाली
फारबिसगंज. नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन द्वारा शनिवार को मां जानकी सेवा शिविर यात्रा निकाली गय और दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस सेवा यात्रा का संचालन सीमा जागरण मंच व विद्या भारती के सहयोग से किया गया. शनिवार को स्थानीय विद्या मंदिर प्रांगण से चिकित्सकों के दल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता, प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया. वहीं चिकित्सक डॉ बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि 11 व 12 अप्रैल को पूरे देश में लगभग 1500 स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें करीब 7000 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसी क्रम में अररिया जिले के कुआड़ी, सिकटी बाजार, कुर्साकांटा, कबीर टोला, सुंदरी मठ, बेला, बसमतिया बबुआन सहित कई सीमावर्ती क्षेत्रों में शिविर लगाया गया है. इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई व निःशुल्क दवाएं प्राप्त की. बताया कि रविवार को फारबिसगंज स्थित रानी सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यापक जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




