एसपी के जनता दरबार में आधा दर्जन मामलों की हुई सुनवाई
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Mar 2026 7:52 PM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.
अररिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यालय में मौजूद आधा दर्जन के करीब महिला-पुरुष फरियादियों के मामलों की सुनवाई हुई. एसपी ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये. साथ ही फरियादियों के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जानकारी दें. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सप्ताह में दो से तीन दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक मामले की सुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










