सामूहिक योग का किया पूर्वाभ्यास

Updated at : 26 Mar 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक योग का किया पूर्वाभ्यास

आइसीपी जोगबनी में मास योगा कार्यक्रम

विज्ञापन

जोगबनी. आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को भव्य व सफल बनाने की तैयारी के तहत गुरुवार को आइसीपी जोगबनी में सामूहिक योग का पूर्वाभ्यास किया गया. इस आयोजन में नगरवासियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया. मौके पर एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने बताया कि गुरुवार को आईसीपी जोगबनी परिसर में बटालियन की ओर से मास योगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की महत्वपूर्ण कड़ी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज विधायक देवयंती देवी, एसएसबी के उप महानिरीक्षक पूर्णिया मधुकर अमिताभ, एसपी जितेंद्र कुमार, जोगबनी मुख्य पार्षद रानी देवी व एलपीएआइ प्रबंधक रत्नाकर यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन